{"_id":"12c9bcf2336b15bd536fa37bfae35890","slug":"naib-tehsildar-of-moga-arrested-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा का नायब तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा का नायब तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने धर्मकोट मोगा के नायब तहसीलदार को उनके आफिस से ही एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री के कागजात के बदले आरोपी चार लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मोगा के गांव किशनपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी थी। उसने कहा था कि धर्मकोट (मोगा) में उसने जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री 23 जुलाई 2014 को हुई थी, लेकिन रजिस्ट्री के कागजात देने के बदले नायब तहसीलदार चार लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
इस पर विजिलेंस ने शिकायत की जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर नायब तहसीलदार को किश्तों में पैसे देने की डील हुई।
इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर हरप्रीत को रिश्वत की पहली किश्त देकर नायब तहसीलदार के पास भेजा। वहां विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम नायब तहसीलदार को मोहाली आफिस ले आई। यहां विजिलेंस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन