फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail break, police big action, prison head warden among 3 arrested

नाभा जेल ब्रेक: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेल के हेड वार्डन समेत 3 गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 30 Nov 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Nabha jail break, police big action, prison head warden among 3 arrested
नाभा जेल ब्रेक
पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल पर रविवार को हुए हमले की साजिश जेल के पास हलवाई की दुकान में रची गई थी। इस मामले में मंगलवार देर शाम पटियाला पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंड भीम सिंह, एक हेड वार्डन जगमीत सिंह समेत शगुन स्वीट्स के मालिक तेजिंदर शर्मा हैपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उधर, साजिश के मास्टरमाइंड पलविंदर सिंह पिंदा को बुधवार सुबह पटियाला लाया जा रहा है। पिंदा यूपी के शामली में पकड़ा गया था। सूत्रों के मुताबिक नाभा जेल के नजदीक शगुन स्वीट्स के मालिक हलवाई हैप्पी के जरिये हरमिंदर सिंह मिंटू को राशि मुहैया कराई थी। हैप्पी जेल के अंदर सामान मुहैया कराता था। इसी की दुकान पर हमले की साजिश रची गई।
विज्ञापन


वारदात वाले दिन भागने वाले कैदी तय समय अनुसार हेड वार्डन जगमीत सिंह की मिलीभगत के साथ अपनी-अपनी बैरकों से गेट के पास सुपरिंटेंडेंट दफ्तर के नजदीक पहुंच गए थेे। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से भी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष जांच टीम ने नाभा जेल का किया दौरा

Nabha jail break, police big action, prison head warden among 3 arrested
नाभा जेल ब्रेक
सहायक सुपरिंटेंडेंट की भी इस वारदात में लापरवाही व मिलीभगत मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस की ओर से इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ और संदिग्धों को भी हिरासत मेें लिया हुआ है। बता दें कि कोतवाली नाभा पुलिस ने सोमवार को जेल से भागने वाले सभी छह कैदियों, उनके हथियारबंद 15 अज्ञात साथियों के अलावा सात पुलिस मुलाजिमों व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

जेल पहुंची विशेष जांच टीम 
 मंगलवार को इस मामले में गठित विशेष जांच टीम ने नाभा जेल का दौरा किया और हिरासत में लिए अन्य लोगों से पूछताछ की। टीम के प्रमुख इंटरनल विजिलेंस के एडीजीपी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में पटियाला में बैठक की गई। इसमें एडीजीपी जेल रोहित चौधरी, आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह, आईजी काउंटर इंटेलिजेंस नीलाभ किशोर, एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान भी शामिल रहे।

इस मौके पर डीआईजी पटियाला रेंज अमर सिंह चाहल और नए जेल सुपरिंटेंडेंट भापुती भी थे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आतंकवादी हरमिंदर मिंटू को गिरफ्तार करने वाली दिल्ली पुलिस की विशेष टीम भी नाभा जेल में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed