फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail break, Bhana-Laurence shootout was planned

नाभा जेल ब्रेक: ढोटिया का खुलासा, भाना-लारेंस के शूटआउट की थी योजना

Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail break, Bhana-Laurence shootout was planned
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : Demo Pic
गैंगस्टर अमन ढोटिया ने खुलासा किया है कि नाभा जेल ब्रेक करने के बाद उसने और उसके साथी गैंगस्टरों ने अदालत परिसर के बाहर बड़ा शूट आउट करने की योजना तैयार कर रखी थी। उनके इस गिरोह का मकसद मात्र पंजाब में अपना वर्चस्व कायम करना था। इसके लिए वे अपने सभी विरोधियों को मौत के घाट उतार रहे थे। ढोटिया ने बताया कि गैंगस्टरों का टारगेट होशियारपुर जेल में बंद जालंधर का दलजीत सिंह भाना और मालवा का गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई था, जो कपूरथला जेल में बंद हैं।  
विज्ञापन


अमन ढोटिया ने खुलासा किया कि उनकी योजना भाना व लारेंस को तब मारने की थी, जब पुलिस गार्द उनको अदालत से हथकड़ी लगाकर बाहर वाहन तक आती, इस रास्ते में उन्होंने दोनों को मार गिराना था। नाभा जेल से फरार होने वाले विक्की गौंडर व कश्मीरा बाबा अभी भी फरार हैं, चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, गौंडर व उनके साथियों की दुश्मनी सुक्खा काहलवां और उसके साथियों से चल रही थी।
विज्ञापन


2015 में विक्की गौंडर व उनके साथियों नेे गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की अमृतसर दिल्ली नेशनल हाईवे पर पुलिस की गाड़ी रुकवाकर कस्टडी में हत्या कर दी। काहलवां के शव के पास भंगड़ा डालकर फरार हो गए थे। इनका अगला निशाना सुक्खा का राइट हैंड दलजीत सिंह भाना है। भाना पर भी हत्या के केस चल रहे हैं और वह होशियारपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाना व बिश्नोई की पुलिस कस्टडी में करनी थी हत्या

Nabha jail break, Bhana-Laurence shootout was planned
पूछताछ में सामने आया है कि अमन ढोटिया व विक्की गौंडर का पूरा गिरोह दलजीत सिंह भाना को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले विक्की गौंडर गैंग के सदस्यों ने जेल में बंद भाना ग्रुप के कैदियों को जान से मारने की धमकी देने का संदेश भेजा था। भाना ग्रुप ने गौंडर गैंग का संदेश मिलते ही इसकी जानकारी जेलर को दी। जेलर ने अपने तौर पर भाना ग्रुप की ओर से दी गई जानकारी की जांच करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए होशियारपुर के डीसी विपुल उज्ज्वल और एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर को जेल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पत्र लिख दिया है।

इसमें जेलर विक्रमजीत सिंह ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग होशियारपुर पुलिस अधिकारियों से की थी। जेलर की ओर से लिखे गए पत्र में विक्की गोंडर गैंग द्वारा दी गई धमकी का भी जिक्र किया गया था। दलजीत सिंह भाना की होशियारपुर में जेल में जहां सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है। वहीं अमन की ओर से अदालत परिसर के बाहर शूटआउट की योजना का खुलासा करने के बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा की इसकी जानकारी दे दी गई है। भाना व लारेंस बिश्नोई पंजाब में कई जिलों में केसों में विचाराधीन हैं और पुलिस की गार्द उनको एक जिले से दूसरे जिले तक लेकर जाती है।

पूछताछ में ढोटिया ने किए कई खुलासे : ढिल्लों 
केस की जांच कर रहे एसीपी सेंट्रल मनप्रीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि पूछताछ में ढोटिया ने कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, जिसका पूरा ब्योरा आला अधिकारियों को भेजा जा रहा है। अमन ढोटिया ने खुलासा किया है कि भाना व बिश्नोई उनका अगला निशाना थे और यह वारदात अदालत परिसर के बाहर ही करने की योजना थी, हमने सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिए हैं। पुलिस अब ब्योरा तैयार कर रही है कि भाना व बिश्नोई के केस किस-किस जिले में चल रहे हैं, ताकि वहां अदालत परिसरों के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत किए जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed