फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mysterious death of Market trader son in road accident

मंडी व्यापारी के बेटे की हादसे में रहस्मय मौत

Tue, 22 Jul 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Jul 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
mysterious death of Market trader son in road accident

चंडीगढ़ के धनास में सड़क किनारे स्थित जंगल में रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है जबकि युवक के परिजनों ने हत्या होने का शक जताया है।

विज्ञापन


युवक की पहचान सेक्टर-56 निवासी राकेश के रूप में हुई है। राकेश के पिता सेवक की सेक्टर-26 के ग्रेन मार्केट में किरयाने की दुकान है। राकेश बीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार युवक राकेश देर रात धनास स्थित अपने दोस्त की बहन की जन्मदिन पार्टी से मौलीजागरा जा रहा था।
विज्ञापन


पल्सर मोटरसाइकिल से जब वह काली माता मंदिर से पीजीआई रोड की तरफ बढ़ा तो यहां पर सड़क पर एक पत्थर पड़ा था जिस पर टकरा कर मोटरसाइकिल सड़क किनारे टकरा कर जंगल के दो पेड़ों के बीच में फंस गया। इससे राकेश जमीन पर गिर कर लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर की गाड़ी पहुंची उन्होंने उपचार के लिए राकेश को पीजीआई में भरती करवाया जहां पर राकेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

क्रेन की मदद से निकाला मोटरसाइकिल

mysterious death of Market trader son in road accident

पुलिस के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था कि नहीं। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होना है।

पुलिस के अनुसार राकेश जन्मदिन पार्टी से पहले मनीमाजरा फन रिब्लिक में अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर भी आया था। धनास पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि रात को पेड़ों के बीच मोटरसाइकिल निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं निकला, जिसके बाद सोमवार दोपहर को क्रेन मंगवाकर बाहर निकाला गया।

रंजीत सिंह का कहना है कि हादसा देखकर ऐसा लगता है कि राकेश के मोटरसाइकिल की स्पीड काफी तेज थी।

सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है

mysterious death of Market trader son in road accident

जिस सड़क पर जंगल के पास यह हादसा हुआ है कि उस सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। रात के समय इस सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है।

पंजाब विश्वविद्यालय के पिछली तरफ भी यह सड़क पड़ती है, लेकिन प्रशासन इस सड़क पर लाइटें नहीं लगवा रहा है। रात के समय जंगल से नील गाय और अन्य जानवर भी सड़क पर आ जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed