{"_id":"5d9b34fd8ebc3e93d47d74ed","slug":"murdered-of-a-baba-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह में सेवा करने वाले बाबा की हत्या, तेजधार हथियार से वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरगाह में सेवा करने वाले बाबा की हत्या, तेजधार हथियार से वारदात को दिया अंजाम
Mon, 07 Oct 2019 07:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Oct 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बठिंडा जिले के गांव कुटी किश्नपुरा में बनी दरगाह में सेवा करने वाले बाबा की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। थाना संगत पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बाबा सूरज शाह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
थाना संगत के एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव कुटी किश्नपुरा में बनी ख्वाजा बली दरगाह में काफी लंबे समय से बाबा सूरज शाह निवासी मोगा सेवा कर रहे थे। रविवार की रात अज्ञात लोगों ने उक्त बाबा की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। एसआई ने बताया कि पुलिस ने पंच जगमीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है जो आरोपियों तक पहुंचाने में पुलिस की सहायता करेंगे।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच के दौरान सामने पुलिस के सामने आया है कि हत्या लूटपाट के मकसद से की जाने की संभावना है। एसआई बलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने गांव वालों से बाबा के बारे में पता किया तो पता चला कि बाबा का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।