फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder_youth_sec 25 market_chandigarh

दर्दनाक, बीच बाजार गला रेतकर कर दी युवक की हत्या

Fri, 20 Dec 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
murder_youth_sec 25 market_chandigarh
सेक्टर 25 की मार्केट में वीरवार शाम को दो युवकों ने सरेआम एक युवक का गला रेत दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस घायल युवक को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं कालोनी में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने वहां रिजर्व फोर्स तैनात कर दी है। देर रात पुलिस ने दोनों नाबालिग हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 25 निवासी मोनू को मार्केट के पास दो युवकों ने रोक लिया। पहले तो उन्होंने बहस की और उसके बाद हाथापाई पर उतर आए।

मोनू ने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकाल कर उसका गला रेत दिया। इसके बाद वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटनास्थल से टूटा हुआ चाकू बरामद किया है।

मोनू के भाई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि वह दो महीने पहले ही यहां काम की तलाश में पानीपत से अपने ताऊ प्रीतम के पास आया था।

वह रिक्शे पर स्कूली बच्चों को ले जाने और उन्हें घर छोड़ने का काम करता था। मोनू स्कूलों में हेल्पर का काम भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed