{"_id":"5762a13a4f1c1b481e11c1c5","slug":"murder-suicide-wife-murder-husband-suicide-crime-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव फूंका और खुद को भी लगा ली आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर शव फूंका और खुद को भी लगा ली आग
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के गांव ठक्करवाल में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मिट्टी का तेल डालकर शव को आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने इस मामले में स्वर्ण सिंह (42) के बेटे अमनदीप सिंह के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिए हैं।
जांच अधिकारी चौकी ललतों कलां के इंचार्ज एएसआई जगतार सिंह ने कहा कि स्वर्ण सिंह राजमिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी गुरमीत कौर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दिहाड़ी मजदूरी करती थी। दोनों का एक बेटा और बेटी हैं। स्वर्ण सिंह शराब पीने का आदी था। जिस कारण उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को भी स्वर्ण सिंह ने शराब पी रखी थी। जब वह घर आया तो गुरमीत कौर ने उसे शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर स्वर्ण सिंह ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी।
दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि स्वर्ण सिंह ने घर में पड़े लकड़ी के डंडे को गुरमीत के सिर पर मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। डंडा लगते ही गुरमीत कौर नीचे गिर गई और कुछ समय बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्वर्ण सिंह ने मिट्टी का तेल उठाया और गुरमीत कौर के शव पर डाल कर उसे आग लगा ली। इसके बाद स्वर्ण सिंह ने खुद पर भी मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली।
विज्ञापन
स्वर्ण के चीखने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। स्वर्ण सिंह को पुलिस ने सिविल अस्पताल दाखिल कराया, जहां वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। जगतार सिंह ने कहा कि आरोपी स्वर्ण सिंह के बेटे के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।