{"_id":"e139414bcf7ff48fe8c9ca727c34faf7","slug":"murder-of-young-man-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 24 Jun 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के ब्यानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली के फेज-9 में दो पुलिस कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। दोनों पुलिस कर्मी पंजाब सेक्रेटरिएट में तैनात थे। एक का नाम हरिंदर और दूसरे का नाम अमृतपाल था।
विज्ञापन
दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। इसी बीच हरिंदर ने अपने भाई मनजिंद्र सिंह को बुला लिया। हाथापाई के दौरान अमृतपाल ने मनजिंद्र सिंह को चाकू मार दिया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में युवक को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में अमृतपाल को भी फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और आरोपी अमृतपाल के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया।