{"_id":"3549c31f6c292739572bb9e0746fa6c2","slug":"murder-of-young-man-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अंबाला के पंजोखरा-कलरहेड़ी रोड़ के बीच अज्ञात हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर सड़क पर फेंक दिया। पंजोखरा इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से दहशत का माहौल है। मृतक युवक के मुंह, कान से खून निकला पाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25-30 के बीच है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पुलिस ने शहर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पंजोखरा गांव का पंच नैब सिंह पंजोखरा-कलरहेड़ी सड़क पर घूम रहा था। अचानक पंच ने देखा कि एक युवक मृत अवस्था में सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा है। उसकी मुंह और कानों पर पर खून लगा हुआ था। पंच ने घटना की सूचना पंजोखरा पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पंजोखरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार्रवाई करते हुए अपने कब्जे में लिया। मृतक युवक का चेहरा काफी सूज रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं पुलिस ने शव को शहर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।