{"_id":"63bad3b596e69817100aab35","slug":"murder-of-woman-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में महिला की हत्या, गली के विवाद में ली जान, पति और जेठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: अमृतसर में महिला की हत्या, गली के विवाद में ली जान, पति और जेठ घायल
Sun, 08 Jan 2023 08:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:20 PM IST
सार
गली के विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का पति और जेठ घायल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला पंजाब के अमृतसर का है। जांच अधिकारी मनमीत पाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तस्वीर कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमृतसर के गांव तड़गड़ रामपुरा में शनिवार को गली में शोर सुनकर पति के साथ बाहर निकली एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं मृतका का पति और जेठ घायल हैं। महिला अपने जेठ की मदद करने पहुंची थी। इस मामले में मजीठा पुलिस ने तड़गड़ रामपुरा गांव के एक ही परिवार के सात सदस्यों के विरुद्ध हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
तड़गड़ रामपुरा गांव के सुरजीत सिंह (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 8:30 बजे वह घर में परिवार के साथ थे। इस दौरान गली में शोर सुनकर वे पत्नी तस्वीर कौर (60) के साथ बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनका भाई जागीर सिंह अपने रेहड़े के साथ गली में आ रहा था। तभी बिक्रमजीत सिंह और जसवंत सिंह भी ट्रैक्टर से गली में उसके सामने से गुजर रहे थे। ट्रैक्टर बिक्रमजीत चला रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी तंग गली से ट्रैक्टर निकालना चाहता था। वह रेहड़ा पीछे करने की खातिर गाली गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपियों को समझाने का बहुत प्रयास किया। इस दौरान अन्य पड़ोसी संदीप सिंह, मनजीत सिंह फौजी, करनैल सिंगह, जरनैल सिंह और निर्मल सिंह घर से बाहर आए और गली से निकलने का मजा चखाने की चेतावनी दी और लाठी-डंडों से उन सभी पर हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से उनकी पत्नी गिर गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। जब उन्होंने जमीन पर गिरी पत्नी तस्वीर कौर को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच उनके भतीजे गुरप्रीत सिंह ने गाड़ी का प्रबंध कर उन्हें बचाने की उम्मीद में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उनकी पत्नी को मृत बता दिया। मामले के जांच अधिकारी मनमीत पाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।