{"_id":"e3d1d99d3983887e70ae69de1b11375d","slug":"murder-of-woman-for-300-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ रुपये के लिए महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सौ रुपये के लिए महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 08 Oct 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ वर्षों से खुद से करीब दोगुना उम्र की महिला के साथ अवैध संबंध रखने वाले 28 वर्षीय युवक ने महज तीन सौ रुपये के लिए चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी देवीचंद को माजरी चौक से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को अंबाला स्थित जीआरपी की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 52 साल थी। वह अक्सर लकड़ियां लेने के लिए कैंट इलाके में आती थी। इसी दौरान एमईएस कर्मी नानकू राम (पेंटर) का बेटा देवीचंद महिला को अपने साथ ले गया और रुपये के लेनदेन में उससे विवाद हो गया।
विज्ञापन
नशे की हालत में देवीचंद ने दो चुन्नियों से महिला का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर फरार हो गया। तीन अक्तूबर को चंडीमंदिर छावनी में रेलवे ट्रैक के पास से जीआरपी ने शव बरामद किया।
घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस पांच दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को भी दो डीएसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और लोगों से भी पूछताछ की थी।
मौके से मिली जानकारियों के आधार पर छानबीन की गई और आरोपी को बुधवार को माजरी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक देवीचंद ओल्ड पंचकूला में दुकान चलाता है और नशे का आदी है। वह दुकान पर भी कभी-कभार ही बैठता था।
अमन सिंह, एसएचओ, जीआरपी, चंडीगढ़ ने बताया कि आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।