फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of wife for illegal Relationship

प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

Wed, 03 Sep 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Sep 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
murder of wife for illegal Relationship

'पुलिस अंकल मम्मी का गला पापा और पड़ोस वाली अंटी ने दबाया है। पापा ने मम्मी के साथ मारपीट की, फिर मम्मी को बेड पर लेटा दिया। पड़ोस वाली आंटी ने मम्मी की चुन्नी उनके गले में बांध दी। इसके बाद एक तरफ से पापा ने तो दूसरी तरफ से पड़ोस वाली अंटी ने चुन्नी खींची।

विज्ञापन


मम्मी बेड पर गिर गई और पड़ोस वाली अंटी अपने घर चले गई। इसके बाद पापा मम्मी को उठाकर अस्पताल चले गए।' यह कहना था 35 वर्षीय बानो के 14 साल के बेटे और दस वर्षीय बेटी का।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार शाम को बच्ची के बयान दर्ज किए। मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर पड़ोसन शानो को गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी पति मोहम्मद कासिम से पूछताछ के लिए उसका प्रोडक्शन वारंट मांगा। पुलिस बुधवार को शानो और मोहम्मद कासिम को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

खुदकुशी करने की बात बताई थी

murder of wife for illegal Relationship

मौली कांप्लेक्स की 35 वर्षीय बानो को रविवार सुबह बेहोशी की हालत में पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बानो के गले पर निशान था। पति मोहम्मद कासिम ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने आत्महत्या की है।

वहीं बानो के परिजनों का आरोप था कि मोहम्मद कासिम के पड़ोस वाली महिला से अवैध संबंध हैं। इस कारण उसकी बेटी परेशान रहती थी। बेटी की मौत पति द्वारा तंग करने से हुई है। मौलीजागरां चौकी पुलिस ने मोहम्मद कासिम पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसे रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने मौलीजागरां निवासी बानो के शव का सेक्टर-16 जरनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि बानो की मौत सुसाइड से नहीं, बल्कि गला दबाए जाने से हुई है। डॉक्टरों के अनुसार बानो के गले की हड्डी सही थी, जबकि सुसाइड केस में झटके के कारण गले की हड्डी टूट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed