फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of wife for illegal relation

जेठानी बनी 'रखैल', जिंदा जला दी पत्नी

Wed, 08 Oct 2014 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Wed, 08 Oct 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
murder of wife for illegal relation

एक महिला को अपने पति और जेठानी के बीच अवैध संबंधों का विरोध करना काफी महंगा पड़ा। विरोध के चलते विवाहिता को ससुराल के लोगों ने रात के समय आग लगा जिंदा जला दिया। यह घटना पंजाब के संघोल (फतेहगढ़ साहिब) की है।

विज्ञापन


आरोपी पति व परिवार के अन्य लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान मनजीत कौर (32) पुत्री संतोख सिंह निवासी गांव हरगणां फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे गांव के पंचायत मेंबर दलजीत सिंह ने फोन पर मृतका के भाई भाग सिंह को घटना की जानकारी दी। मनजीत कौर को मालेरकोटला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला भेज दिया।
विज्ञापन


वहां से भी डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। छह दिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मनदीप ने सोमवार रात करीब 1 बजे दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस को दी शिकायत में चौकी जौड़े पुल के इंचार्ज सुखदीप सिंह ने मनजीत कौर के बयानों पर पति कुलविंदर सिंह और ननद गुरमीत कौर के खिलाफ 307 का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लड़की के परिवारवाले पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं थे। वे ससुराल पक्ष के अन्य चार लोगों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

विधवा भाभी से पति के अवैध संबंध

murder of wife for illegal relation

मनजीत कौर के भाई भाग सिंह ने बाकी पारिवारिक सदस्यों पर केस दर्ज करने पर पुलिस की ओर से बरती जा रही ढील से नाराज होकर बीती सोमवार शाम अहमदगढ़ पुलिस चौकी के पास सौ लोगों समेत धरना शुरू कर दिया।

बाकी चार लोगों पर केस दर्ज करने की मांग करते कहा कि जब तक उन पर हत्या का मामला दर्ज नहीं होता वे मनजीत कौर की मृतक देह का संस्कार नहीं करेंगे। मृतका के भाई भाग सिंह ने उसकी बहन की मौत की मुख्य वजह उसकी बहन की जेठानी के उसके पति कुलविंदर सिंह के उसके साथ अवैध संबंध बताए हैं।

इससे उनके घर में क्लेश रहता था। भाग सिंह ने कुलविंदर की बहन गुरमीत कौर व उसका बेटा, अन्य बहन, एक रिश्तेदार व जेठानी पर उसकी बहन को तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने केवल दो लोगों पर ही केस दर्ज किया है। उसने बताया कि मनजीत कौर की शादी 2 मार्च 2008 को कुलविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पास 5 वर्षीय लड़का और चार साल की एक लड़की है।

सभी ससुरालियों पर केस दर्ज करने की मांग

murder of wife for illegal relation

इसके विपरीत मृतका के पति कुलविंदर सिंह के अपनी भाभी के साथ उस समय संबंध बन गए थे, जब उसके भाई की पांच साल पहले मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार मनजीत कौर ने पति, जेठानी और दो ननदों पर परेशान करने के लिए पंचायत की हाजिरी में कई बार फैसले हुए। वुमन सेल व थानों में भी शिकायतें दर्ज करवाई गईं थी, क्योंकि पति की ओर से उसे मारा पीटा जाता था।

1 अक्तूबर को गांव लसोई में कोई मेला मनाया जा रहा था तो इस दौरान मनजीत कौर के घर उसकी दोनों ननदें, भाई व परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। सुबह 10 बजे ही घर में क्लेश शुरू हो गया। रात को 10 बजे मनप्रीत कौर को आग लगाई जा रही थी इस दौरान मनजीत कौर के बेटे करमप्रीत सिंह ने अपने मामा भाग सिंह को फोन कर कहा कि मम्मी को पीटा जा रहा है, आप घर आ जाओ।

इस दौरान कुलविंदर सिंह ने करनप्रीत से मोबाइल छीन लिया। यह झगड़ा और बढ़ गया और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed