{"_id":"6376e9d1e3afa915d5d18b753e18a50e","slug":"murder-of-son-by-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के प्यार में बेटे को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू के प्यार में बेटे को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 06 Oct 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के बुढलाडा के गांव गुरने कला में रविवार की रात बाप ने अपने जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बाप फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना सदर बुढलाडा की पुलिस ने बेटी के बयानों के आधार पर पिता के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पिता-पुत्र गांव में अलग अलग रहते थे।
गांव गुरने कला के बिट्टू सिंह को शक था कि उसकी पत्नी सुखपाल कौर से उसके पिता गुरचरण सिंह पुत्र धर्म सिंह के नाजायज संबंध है। इस वजह से बिट्टू सिंह और उसके पिता में तकरार होती रही। दोनों गांव में ही अलग अलग रहते थे। रविवार की रात गुरचरण सिंह बंदूक लेकर गली में आया और अपने बेटे बिट्टू सिंह को ललकारा।
विज्ञापन
जैसे ही बिट्टू सिंह गली में आया तो पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। थाना सदर बुढलाडा पुलिस को मृतक बिट्टू सिंह की बहन कुलजीत कौर ने बताया कि पिता ने उसके भाई का कत्ल किया है। पुलिस ने गुरचरण सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी गुरने कला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन