{"_id":"2cdda47d48acf2f1517ca494b20c1ec9","slug":"murder-of-shopkeeper-by-axe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को कुल्हाड़ी से काट मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को कुल्हाड़ी से काट मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 03 Oct 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के ममदोट(फिरोजपुर) के गांव फौजोके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो लोगों ने एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काटा डाला और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बगीचा सिंह पुत्र जरनैल सिंह शुक्रवार सुबह गांव में अपनी किरयाने की दुकान खोल रहा था। उसी समय हरमेश सिंह व गुरमीत सिंह उसके पास आए। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन
हरमेश सिंह व गुरमीत सिंह ने कुल्हाड़ी से बगीचा सिंह पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब बगीचा सिंह मर गया तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ममदोट थाने के प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जसबीर सिंह ने बताया कि थाना ममदोट पुलिस ने हरमेश सिंह व गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।