{"_id":"d9d0ceced00893c54d8e1c932256f32b","slug":"murder-of-security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से सिक्योरिटी गार्ड की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से सिक्योरिटी गार्ड की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर रात प्रेम बस्ती में एक सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव उभावाल का रहने वाला अवतार सिंह थर्ड आई अकादमी में सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। बीती रात जब वह अपनी ड्यूटी निभा रहा था तो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। थाना सिटी के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि अवतार सिंह की छाती में किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई दर्शन सिंह के बयानों के आधार पर थाना सिटी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।