फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Scorpio Driver in Yamunanagar, Haryana

ड्राइवर की नृशंस हत्या, पेड़ से बांध गए शव

Thu, 22 May 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/जठलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/जठलाना Updated Thu, 22 May 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
Murder of Scorpio Driver in Yamunanagar, Haryana

कैथल के एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर उसका शव गांव भगवानगढ़ में फेंक दिया गया। उसका शव पेड़ से बंधा हुआ था और मुंह पर टेप लगा था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को चार व्यक्ति उसकी स्कार्पियो किराए पर लेकर यमुनानगर आए थे। मृतक की स्कोर्पियो गाड़ी गायब होने से आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ही टैक्सी ड्राइवर की हत्या की है। डीएसपी और सीन ऑफ क्राइम विभाग की टीम नेघटनास्थल पर आकर छानबीन की।

विज्ञापन

लोगों से मिली शव की सूचना

Murder of Scorpio Driver in Yamunanagar, Haryana

थाना जठलाना प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को बुधवार की सुबह गांव भगवानगढ़ से सूचना मिली कि गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

घटनास्थल पर लगभग करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से बंधा था। उसके दोनों पीछे की तरफ कर पापुलर के पेड़ के साथ रस्सी से बंधे थे।

मृतक की नाक से खून बह रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। डीएसपी विजेंद्र विज, थाना जठलाना प्रभारी रमेश शर्मा और थाना रादौर प्रभारी ललित कुमार दलाल पुलिस मौके पर पहुंच गए।

नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

Murder of Scorpio Driver in Yamunanagar, Haryana

सीन ऑफ क्राइम विभाग की टीम ने मौके पर आकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए। मौके पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आ गए, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक आसपास के गांव का नहीं है। जठलाना पुलिस ने मृतक युवक की फोटो प्रदेश के दूसरों थानों में भिजवाई।

इसके बाद उसकी शिनाख्त कैथल जिला के गांव खरक पांडवा (थाना कलायत) निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ बोबली के रूप में हुई। वह मंगलवार से लापता था।

विज्ञापन

परिजनों ने लिखवाई थी गुमशुदगी की ‌रपट

Murder of Scorpio Driver in Yamunanagar, Haryana

मृतक के परिजनों की शिकायत पर कलायत थाना में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई गई थी। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिजन थाना जठलाना पहुंचे।

परिजनों ने पुलिस को बताया किमंगलवार को चार व्यक्तियों ने कलायत से जसविंद्र की स्कार्पियो बुक करवाकर यमुनानगर की ओर रवाना हुए थे। स्कार्पियो को जसविंद्र चला रहा था। रात करीब 10 बजे परिजनों ने जसविंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि सवारी के साथ हूं। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर कॉल नहीं हो पाई।

बुधवार की सुबह जसविंद्र का शव गांव भगवानगढ़ के पास से बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि उपरोक्त चारों व्यक्ति ही जसविंद्र की हत्या कर उसकी स्कोर्पियो गाड़ी लूट कर ले गए।

पुलिस उपरोक्त चारों व्यक्तियों और स्कोर्पियो गाड़ी की तलाश कर रही है। पुलिस ने खेत मालिक दिलबाग सिंह की शिकायत पर अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed