फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of pregnant woman by inlaws

नवविवाहिता को गर्भवती होने पर दर्दनाक मौत!

Thu, 21 Aug 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Thu, 21 Aug 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
murder of pregnant woman by inlaws

हरियाणा के अंबाला सिटी के वाल्मीकि नगर में बुधवार को कथित रूप से गर्भवती को जलाकर मार दिया गया। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को तंग करते थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


जींद के सफीदों की रहने वाली नीतू (20) की शादी वाल्मीकि नगर के विनोद कुमार के साथ जनवरी, 2014 में हुई थी। बुधवार सुबह कमरे में संदिग्ध हालात में नीतू जली अवस्था में मिली।

विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप

murder of pregnant woman by inlaws

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शहर सिविल अस्पताल में लाया गया। इसी दौरान महिला के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए।

इस दौरान परिजनों ने महिला के ससुरालियों पर आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि शादी के बाद से ही नीतू के ससुराल वाले उसको दहेज व पैसे को लेकर तंग करते थे।

कई बार नीतू के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जलाकर मार दिया।

ससुराल पक्ष के पांच आरोपी गिरफ्तार

murder of pregnant woman by inlaws

अभी महिला की शादी हुए छह माह ही हुए थे। उसके हाथों से शगुन का चूड़ा भी नहीं उतरा था। परिजनों का कहना है कि नीतू कुछ माह से गर्भवती थी।

एसएचओ सिटी थाना मनीष कुमार के अनुसार महिला के पति, सास, ससुर, ननद, देवर, मामा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामा फरार है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed