फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of new married wife for Dowry

पहली पत्नी फंदे से मिली, दूसरी का गला घोंटा

Fri, 17 Oct 2014 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 17 Oct 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
murder of new married wife for Dowry

आठ माह पहले मेहंदी रचाकर आई महिला की ससुरालियों ने मिलकर हत्या कर दी। गांव कमौदा में दहेज हत्या की भेंट चढ़ी विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। एलएनजेपी के पोस्टमार्टम रूम के बाहर आए मृतका के पिता भाणा (पाई) पूंडरी जिला कैथल निवासी चंद्रमणि पुत्र फूलराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कुसुम की शादी मार्च 2014 में कमौदा में रहने वाले सुरेश से हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री से दहेज की मांग की जा रही थी और इसी के चलते उनके दामाद सुरेश ने अपने भाई नरेश तथा भाभी रेखा के साथ मिलकर कुसुम की हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुम से दूसरा विवाह हुआ था

murder of new married wife for Dowry

चंद्रमणि पुत्र फूलराम ने बताया कि सुरेश का पहले भी विवाह हुआ था, लेकिन उसकी पत्नी की मौत के बाद उनके एक रिश्तेदार ने पुत्री कुसुम का विवाह सुरेश से करा दिया था। चंद्रमणि के अनुसार मार्च 2014 में ही कुसुम का विवाह सुरेश से किया गया था।

मृतका के पिता चंद्रमणि के अनुसार सुरेश की पहली पत्नी फंदे से लटकी मिली थी। बताया गया है कि उससे भी दहेज की मांग की जा रही थी। अब उसकी पुत्री की भी हत्या कर दी गई है।

लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर कुसुम के पिता चंद्रमणि ने बताया कि मार्च 2014 में विवाह के बाद ही उनकी पुत्री से दहेज की मांग की जाने लगी थी। हालांकि उन्होंने विवाह के समय अच्छा-खासा खर्च किया था, लेकिन फिर भी उसके दामाद ने बाइक की डिमांड रखी, जिसे पूरा कर दिया गया। मगर बावजूद इसके सुरेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अब उसकी लाडली की हत्या कर दी गई है।

गला घोटकर मारने का शक

murder of new married wife for Dowry

शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में डॉ. सुरेंद्र राणा, डॉ. तनुज, डॉ. विवेक अग्रवाल और डॉ. दिपाली शामिल थीं। डॉ. तनुज के अनुसार शायद महिला का गला घोटकर मर्डर किया गया है।

लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। सदर थाना थानेसर प्रभारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सुरेश, जेठ नरेश व जेठानी रेखा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को मृतका के पिता चंद्रमणि ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि छानबीन जारी और इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed