फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of mother on next day of mothers day

पहले मदर्स डे मनाया, फिर मां का गला घोंट डाला

Tue, 12 May 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 12 May 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
murder of mother on next day of mothers day

मदर्स डे के अगले दिन कलयुगी बेटे ने जमीनी विवाद के चलते मां की हत्या कर दी। मामला पंजाब को पठानकोट का है। गांव छन्नी टोला में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गुरमीत कौर (70) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कानवां पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान बेटे, बहू समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत कौर (70) के घर में मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर कानवां पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका की बेटी गांव शाहपुर गोराया निवासी मंजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनका भाई इंद्रजीत उर्फ हैप्पी और भाभी कुलदीप कौर जमीन को लेकर अक्सर मां गुरमीत कौर के साथ लड़ते-झगड़ते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की छापामारी

murder of mother on next day of mothers day

मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि जमीन अपने नाम कराने के लिए इंद्रजीत सिंह और भाभी कुलदीप कौर ने ससुर बलबीर सिंह व साले गुरदेव सिंह के साथ मिलकर साजिश के तहत गला दबाकर मां की हत्या कर दी।

कानवां पुलिस ने बयान के आधार पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया गया है।

डीएसपी रूरल प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि परिवार में 10 कनाल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed