जिसे बेटी बना पाला, उसी ने मार संदूक में डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर उसकी लाश घर में पड़ी एक पेटी में बंद कर दी। घर से जब बदबू बाहर तक फैलने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घर से लाश बरामद की। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 27 जुलाई से लापता थी। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर के गांव झोकहरिहर में घटी।
पुलिस के मुताबिक रानी गांव की पंचायत मेंबर थी और कई वर्षों से पंचायत मेंबर बनती आ रही है। उसके पति की मौत हो चुकी है। रानी ने एक लड़की को गोद लेकर उसका पालन-पोषण किया था। बेटी ज्योति और रानी के बीच कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
मां और बेटी में चल रहा था विवाद
27 जुलाई को ज्योति ने रानी की हत्या कर लाश पेटी में बंद कर दी। गांव वाले यही समझते रहे कि रानी कहीं गई है। वीरवार को जब घर से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने घर में पड़ी लोहे की पेटी खोलने पर रानी की लाश बरामद हुई। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
उधर, एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर का कहना है कि दोनों मां-बेटी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिस कारण बेटी ने मां की हत्या कर लाश पेटी में बंद कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बेटी ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।