फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Married Woman

विवाहिता की दर्दनाक मौत सुन रूह कांप जाएगी

Sun, 04 Jan 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पूंडरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पूंडरी Updated Sun, 04 Jan 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
Murder of Married Woman

ससुरालियों से परेशान विवाहिता को इतनी दर्दनाक मौत दी गई कि जानकर अपनी रूह भी कांप उठेगी। मामला कैथल के शहर पूंडरी का है। यहां गांव मूंदड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला के परिजनों ने पति सहित तीन के खिलाफ गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का कारण पति के दूसरी महिला से नाजायज संबंध और विवाहिता को बच्चा न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति विजय, देवर शिशपाल व नौकर रतिराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस को सूचना मिलने पर आला अधिकारियों सहित सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना कर तथ्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने लगाए हत्या के आरोप

Murder of Married Woman

विवाहिता के भाई टयोंठा वासी गुरमीत सिंह पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहन सुदेश की साल 2007 में मूंदड़ी वासी विजय से शादी हुई थी। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में तंग थी।

गुरमीत ने कहा कि कुछ दिनों पहले जब उसकी बहन अपने मायके आई तो उसने कहा था कि उसका पति विजय दूसरी शादी करना चाहता है। इस कारण वह उसे रास्ते से हटाना चाहता है।

गुरमीत ने बताया शुक्रवार को सुदेश के ससुराल से फोन आया कि सुदेश की तबीयत खराब है। फोन की सूचना पर जब वे सुदेश की ससुराल पहुंचे तो सुदेश मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। उन्हें शक है कि सुदेश की हत्या की गई है।

मृतका के शरीर पर चोट के निशान

Murder of Married Woman

गुरमीत ने बताया की उनके पास दोपहर तीन बजे शिशपाल का फोन आया था। उसने बताया कि सुदेश बीमार है। इसलिए आप जल्दी आ जाए। 10 मिनट बाद जब हमने दोबारा फोन किया तो फोन बंद था।

उसके बाद दूसरे फोन पर कॉल किया तो किसी से बात नहीं हो सकी। इसके बाद सुदेश के नंबर पर फोन मिला। जिसे उसके देवर ने उठाया। उसने बताया कि सुदेश की मृत्यु हो गई है आप जल्दी यहां पहुंच जाए। क्योंकि अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

गुरमीत ने बताया कि वे तुरंत मुंदड़ी पहुंचे तो उसकी बहन के शव को जमीन पर रखा गया था। पास में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। आस-पड़ोस के कुछ लोग बैठे थे। जब परिवार के सदस्यों ने शव देखा तो गर्दन व पैरों पर निशान थे। ऐसा लग रहा था मानों पांवों को रस्सी से बांधा गया है। सिर पर भी चोट लगी थी।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सीन ऑफ क्राइम टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। परिजनों की शिकायत के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपोर्ट के बाद ही मामले में सभी प्रकार की आशंकाएं दूर हो पाएंगी।
-कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed