फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of management director, accused student arrested

छात्र ने ही की थी इंस्टीट्यूट संचालिका की हत्या

Sun, 28 Dec 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Updated Sun, 28 Dec 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
murder of management director, accused student arrested

खन्ना के नरोत्तम नगर में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट संचालिका हरिंदर कौर (58) की हत्या उसी के स्टूडेंट और ड्राइवर मंजोत सिंह उर्फ गोल्डी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी।

विज्ञापन


आरोपी हत्या के बाद घर में पड़ी नकदी और अन्य सामान को लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने इस मामले में गुरु हरिकृष्ण नगर निवासी मंजोत सिंह उर्फ गोल्डी, उसके साथी नरिंदर सिंह, हरचेत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी खन्ना गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि हरिंदर कौर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चलाती थी। आरोपी मंजोत सिंह उसके पास कुकिंग कोर्स कर रहा था। उसने हरिंदर कौर के पास बतौर ड्राइवर की नौकरी करनी शुरू कर दी। इंस्टीट्यूट में उससे फीस नहीं ली जाती थी और उसे जेब खर्च के लिए कुछ पैसे दे दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिंदर कौर ने अपने बेटे की शादी तय कर रखी थी और वह उसकी तैयारियों में जुटी हुई थी। घर में पड़ी नकदी और जेवरात का पता होने के चलते मंजोत के मन में लालच आ गया। उसने हरिंदर कौर की हत्या करने का प्लान बनाया। उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दो दोस्तों नरिंदर सिंह और हरचेत सिंह को शामिल किया।

घटना वाले दिन आरोपी घर में दाखिल हुए और उन्होंने हरिंदर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके पर्स में पड़ी नकदी और मोबाइल फोन निकाल लिया। जब वह घर की तलाशी ले अन्य सामान लूटने के लिए जाने लगे तो पीछे वाले गेट से किराएदार घर में आ गया। इसी दौरान गेट खुलने की आवाज सुन आरोपी वहां से फरार हो गए।


पुलिस ने इस मामले में डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल, सीआईए इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह और सिटी थाना एसएचओ रजनीश सूद की अगुवाई में टीम का गठन किया। उन्होंने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed