{"_id":"0f47dfef643146d6b58f9e602e1434c0","slug":"murder-of-man-from-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब में जहर पिलाकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब में जहर पिलाकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुयारेआना रोड स्थित शेर-ए-पंजाब नगर में बुधवार रात मामूली रंजिश के चलते युवक को शराब में जहर पिला कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह हत्या आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक रंजीव कुमार उर्फ धम्मी के परिजनों और मोहल्ला निवासियों ने मुख्य चौक में चक्का जाम करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने दो दंपतियों समेत 5 लोगों को नामजद करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सिटी पुलिस को दिए बयान में मृतक युवक रंजीव धम्मी की माता चरनजीत कौर ने बताया कि किसी घरेलू बात को लेकर उनके परिवार का अमरजीत सिंह उर्फ अजय, नरेश कुमार और अशोका के साथ झगड़ा चल रहा था।
बुधवार सुबह ही इस झगड़े में उनका राजीनामा हुआ था। बुधवार रात करीब 8 बजे तीनों आरोपी राजीनामा होने की खुशी मनाने का झांसा देकर उसके बेटे रंजीव को घर से बुलाकर ले गए।
रात 10 बजे जब यह लोग उसके बेटे को घर छोड़ने आए तो वह नशे में था। कुछ समय बाद ही उसकी हालत काफी बिगड़ गई। वे उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रंजीव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
चरनजीत कौर के अनुसार मरने से पहले उसके बेटे ने बताया कि आरोपियों ने उसे शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया है जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी है।