{"_id":"9bfa2a21219d8bdda5e6ffe2f3d70c1a","slug":"murder-of-husband-by-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पति की हत्या कर थाने पहुंची पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब पति की हत्या कर थाने पहुंची पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, साहा (अंबाला)
Updated Fri, 06 Jun 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हल्दरी में एक महिला ने हथोड़ी से अपने शराबी पति की हत्या कर दी। महिला ने पति के सिर पर हथोड़ी से वार किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद महिला खुद साहा थाना पहुंची और अपना जुर्म कबूल किया। साहा पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की पुष्टि एसीपी बराड़ा धर्मवीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
जमीन बेचना चाहता था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्दरी गांव में रहने वाली एक महिला का कुछ समय से अपनी पति से झगड़ा चल रहा था। झगड़े की वजह थी पति का नियमित शराब पीना और घर की जिम्मेदारी से भागना। महिला के पति ने अपनी दस एकड़ जमीन को बेचने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
महिला के पति ने पिछले दिनों अपनी आधा एकड़ जमीन भी बेच दी थी। इसी बात को लेकर महिला परेशानी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आधा एकड़ जमीन बेचने के बाद अब उसका पति और जमीन बेचना चाहता था।
इसके लिए किसी पार्टी से बयाना लेने-देने की बातचीत भी चल रही थी। पति की इन्हीं हरकतों को देखते हुए महिला ने कोर्ट से जमीन को इस तरह बेचने के मामले में स्टे ले लिया था। बस, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में तकरार बढ़ने लगी।
इसीलिए उठाया यह कदम
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अब दिन में भी शराब पीने लगा था। इसका बुरा असर परिवार समेत उसके दो बच्चों पर भी पड़ता था। महिला के अनुसार वीरवार देर रात भी उसका पति नशे में धुत होकर घर आया और मारपीट करने लगा। झगड़े के दौरान उसने पति के सिर पर हथोड़ी से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।