फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of foreign return man, naked body found

विदेश से लौटे युवक का कत्ल, नग्न मिला श्ाव

Sat, 14 Nov 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 14 Nov 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
murder of foreign return man, naked body found

सात साल बाद हाल ही में विदेश से लौटे एक युवक का कत्ल हो गया। नग्न हालत में झाड़ियों से मिला श्ाव। मामला पंजाब के पटियाला का है। गांव घड़ाम में सात सालों के बाद हाल ही में विदेश से लौटे एक युवक का कत्ल हो गया।

विज्ञापन


युवक की लाश शनिवार सुबह गांव के बाहर झाड़ियों से मिली है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान के आधार पर उसके समधी के तीनों लड़कों व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


थाना जुल्कां पुलिस के मुताबिक गांव घड़ाम का रहने वाला 25 साल का साहिब सिंह सात साल विदेश में नौकरी करने के बाद करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। शुक्रवार रात से वह घर से लापता था। शनिवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर नग्न हालत में झाड़ियों से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिब सिंह अभी कुंवारा था और उसके दो भाई और हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साहिब सिंह की बाजू पर टीके के निशान थे और उसके शरीर पर केवल एक टी शर्ट थी।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक साहिब सिंह के पिता गुरदियाल सिंह के बयान पर उसके समधी गुरमेल सिंह के लड़कों रजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह व सुरजीत सिंह समेत एक और व्यक्ति रूलदा सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक मृतक युवक के पिता ने बयान दिया है कि उनकी अपनी बहू के मायके वालों से रंजिश थी। बहू ने अपने परिवार वालों की मर्जी बगैर उनके लड़के से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed