फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of daughter-in-law in ferozpur, punjab crime news

दो साल पहले हुई थी शादी, जहरीली वस्तु खिलाकर बहू की गला घोटकर हत्या

Thu, 25 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 25 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Murder of daughter-in-law in ferozpur, punjab crime news
death logo - फोटो : Demo Pics
ससुरालियों ने दहेज की खातिर बहू को जहरीली वस्तु खिलाने के बाद गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। दो साल पहले ही शादी हुई थी। यह घटना सिविल अस्पताल के क्वार्टर नंबर-9 में घटी है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मृतका साक्षी की मां परमजीत कौर वासी भारत नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी दो साल पहले विकास पुत्र विनोद चौहान वासी क्वार्टर नंबर-नौ, सिविल अस्पताल फिरोजपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे। यही नहीं उससे मारपीट भी करते थे। कई बार लोगों ने उनके बीच सुलह भी करवाई। साक्षी के नौ माह का बेटा है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को ससुरालियों ने साक्षी को कोई जहरीली वस्तु खिला दी और उसका गला घोट कर मार दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग साक्षी के ससुराल पहुंचे। साक्षी के गले में निशान बने हुए थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसका गला घोट कर मारा गया है। थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां परमजीत कौर के बयान पर आरोपी पति विकास, ससुर विनोद चौहान, देवर गोरा, सास सीमा व ननंद गरीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है। उक्त मामले की जांच-पड़ताल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed