{"_id":"571537564f1c1b354f8b4b9e","slug":"murder-of-commando-husband-wife-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमांडो पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस में तैनात कमांडो की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कमांडो की पत्नी ने ही तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने आरोपी महिला को 21 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रायपुर खुर्द में रहनेवाली महिला सुखदीप कौर को मौलीजागरां पुलिस ने उसके पति जसबीर सिंह (40) की हत्या के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने ही पति की हत्या तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। बाद में लापता होने की सूचना तीन मार्च को पुलिस स्टेशन में दी थी। पुलिस का कहना है कि अभी शव का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पुलिस ने राजपुरा में टीम भेज कर शव का लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां कुछ पता नहीं चला था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला के तीन साथियों को (जो इस समय पटियाला जेल में बंद है) प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाएगी। उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अब तक पुलिस ने सिर्फ शक के आधार पर ही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार और न ही शव बरामद कर पाई है।
विज्ञापन
ये था मामला
जसवीर सिंह मोहाली के फेज दो स्थित पंजाब पुलिस कमांडो कांपलेक्स में तैनात था। तीन मार्च को वह सुबह पांच बजे मोटरसाइकिल से घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी सुखदीप कौर ने मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में जसबीर के लापता होने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने 16 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज की थी।