{"_id":"5c8f882ebdec2214442475bb","slug":"murder-of-chowkidar-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार भी नहीं सुरक्षित, धारदार हथियार से हमला...खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार भी नहीं सुरक्षित, धारदार हथियार से हमला...खून से लथपथ मिला शव
Tue, 19 Mar 2019 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बुजुर्ग चौकीदार का धारदार हथियार से कत्ल कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। मामला पंजाब के पटियाला का है। यहां के घलौड़ी गेट स्थित श्मशानघाट के बुजुर्ग चौकीदार का रविवार देर रात तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। सुबह उसका शव खून से लथपथ बेंच पर मिला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश (70) निवासी सन्नौर 20 साल से घलौड़ी गेट स्थित श्मशानघाट में चौकीदार का काम कर रहा था। वह श्मशानघाट में ही बने एक कमरे में रहता था। कभी-कभार ओमप्रकाश के परिवार वाले उससे मिलने के लिए वहीं आ जाते थे। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे कुछ सीनियर सिटीजन वहां सैर करने के लिए पहुंचे। उधर श्मशानघाट के मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा तो इन लोगों ने देखा कि चौकीदार ओमप्रकाश का खून से लथपथ शव उसी बेंच पर पड़ा है, जिस पर बैठ कर वह चौकीदारी करता था।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि तेजधार हथियारों से ओमप्रकाश के सिर और गले पर चार से पांच वार किए गए थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अभी जांच चल रही है कि हत्या के पीछे किसी से कोई रंजिश का मामला है या फिर किसी तरह का लेन-देन का मामला तो नहीं है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन