फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of a young man by stabbing him with a knife in sonipat

सोनीपत में पुरानी रंजिश में वारदात: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ढोल बजाकर व सफाई का काम कर गुजर-बसर करता था

Thu, 24 Mar 2022 12:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Mar 2022 12:36 PM IST
सार

पुलिस ने अमन के बयान पर अर्जुन व प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपेंगी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Murder of a young man by stabbing him with a knife in sonipat
सामान्य अस्पताल में मौजूद युवक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना रोड पर नंदी चौक पास स्थित एसएम हिंदू स्कूल के गेट पर दो हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। हमलावरों ने कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। प्रदीप ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि अर्जुन और सोनू का नशा करने को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि पूरी सच्चाई अर्जुन की गिरफ्तारी करने के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन

 

श्याम नगर के रहने वाले अमन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सोनू उर्फ शिव (25) ढोल बजाने के साथ सफाई का काम करता था। उसके पिता मुकेश की पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार रात को उसका भाई खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने गया था। उसके बाद वह भी रात को खाना खाकर बाहर गया तो उसने देखा कि एसएम हिंदू स्कूल के गेट के पास पास दो युवक उसके भाई सोनू की पिटाई कर रहे थे।

विज्ञापन

 

हमलावरों में मूलरूप से गांव दुभेटा फिलहाल इंडियन कॉलोनी का अर्जुन और काठ मंडी स्थित आर्य नगर का प्रदीप शामिल थे। वह पहले भी उसके भाई के साथ कहासुनी कर चुके थे। तब उन्होंने दोनों को समझा दिया था। उस समय अर्जुन व प्रदीप ने उसके भाई को देख लेने की धमकी दी थी। उसने देखा कि अर्जुन ने चाकू से उसके भाई के सीने में बाएं तरफ वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में प्रदीप ने अर्जुन से चाकू लेकर उसके भाई पर वार किया। आंखों के सामने भाई पर हमला होता देखकर उसने चीखना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी बीच पुलिस टीम मौके पर आ गई। वह एंबुलेंस में सोनू को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सोनू को उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अमन के बयान पर अर्जुन व प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसआई बिजेंद्र की टीम ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
 

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सोनू
सोनू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनकी तीन अन्य बहनें भी हैं। मृतक के भाई अमन ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। हमलावरों ने उसके सामने ही उसके भाई की हत्या कर दी। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई के मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। उसके बाद उसका भाई खाना खाकर बाहर घूमने गया था। 

पिता की जहरीली शराब पीने से हो चुकी है मौत 
सोनू के पिता मुकेश की जहरीली शराब पीने से 4 नवंबर, 2020 को मौत हो चुकी है। अमन ने बताया कि उसके पिता की मौत के मामले में पुलिस ने मां के बयान पर मुकदमा दर्ज किया था। पिता के बाद अब घर के बड़े बेटे का साया भी परिवार से उठ गया है। 

 

युवक पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में पहुंचवाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के भाई के बयान पर दो हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही अन्य की भूमिका का पता लगाया जाएगा। - इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed