{"_id":"56e4e7a84f1c1b450b8b4568","slug":"murder-news-crime-news-kalka-student-murder-girl-student-murder-kalka-news-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली छात्रा की मौत, सहेली और दो लड़कों पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली छात्रा की मौत, सहेली और दो लड़कों पर शक
अमर उजाला ब्यूरो, कालका(पंचकूला)
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चकूला के कालका में शुक्रवार को अर्द्धनग्न अवस्था में मिली नाबालिग छात्रा की मौत के मामले की जांच में शक में घेरे में छात्रा की सहेली और दो लड़के आए हैं। मामले को लेकर कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटना के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
शनिवार को कालका के सरकारी अस्पताल में छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कालका अस्पताल के एसएमओ डाक्टर नरवाल के अनुसार पोस्टमार्टम कर साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालका पुलिस इस घटना को लेकर आस पड़ोस व छात्रा के साथ पढ़ने वाली सहपाठियों से भी पूछताछ कर रही है। आस पड़ोस के लोगों की मानें तो छात्रा के घर के आसपास पास अक्सर दो लड़के चक्कर काटा करते थे तथा उसके घर उसकी एक सहेली भी आया करती थी।
विज्ञापन
चर्चाओं का बाजार गर्म
मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि पहले तो पहले तो अपराधी बंद मकानों के ताले तोड़ कर लोगों के लाखों के माल पर हाथ साफ करते थे , लेकिन बीते दिन की घटना से लगता है कि घरों में अब बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।
क्या था मामला
गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर के एक मोहल्ले के मकान में 13 वर्षीय नाबालिग का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था। जानकारी मिलने के बाद डीसीपी पंचकूला अनिल धवन, एसीपी कालका राजेश कुमार तथा एसएचओ कालका उमेद सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला हत्या का लग रहा है, परंतु इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।