फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, mother murder, son murder mother, son murdered mother due to illagal relations

मां किसी ओर संग मनाती थी रंगरलियां, बेटों का खून खौला, हत्या कर दी

Thu, 30 Jun 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
murder, mother murder, son murder mother, son murdered mother due to illagal relations
जगरांव में अवैध संबंधों के चलते मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पति दुबई में रहता था, लेकिन महिला के किसी और के साथ अवैध संबंध बन गए। जैसे ही बेटों को इसका पता चला, उन्होंने मौत के घाट उतार दी मां। वारदात पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव शहर में अंजाम दी गई। आरोपी बेटों में  से एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की उम्र 19 साल है। दोनों ने मिल कर मंगलवार की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया और मां के शरीर पर चार वार किए।
विज्ञापन


मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार जगरांव के गांव चक्कर निवासी भिंदर सिंह दुबई के आबूधाबी में काम करता है। यहां गांव में उसकी पत्नी कर्मजीत कौर, 19 वर्षीय बेटा सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा एवं 17 वर्षीय जगसीर सिंह उर्फ जस्सी रहते हैं। पति के दुबई में रहने की वजह से कर्मजीत कौर के गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध बन गए।
विज्ञापन


दो दिन पहले मां कर्मजीत कौर अपने बेटों से रिश्तेदारी में मिलने का कह गर घर से चली गई।  बीती शाम मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति मां को छोडने आया तो बेटों का मां के साथ विवाद हो गया। देर रात दोनों बेटों ने मिल कर मां के सिर एवं मुंह पर तेजधार हथियार से वार कर बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर थाना हठूर के प्रभारी शिव कंवल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर  पहुंचे। घर के बेहड़े में मृतका का खून से लथपथ शव पड़ा था।  इस मामले में डीएसपी जगरांव रछपाल सिंह ने कहा कि अब तक हुई जांच में सामने आया है कि बेटों ने मां के संबंधों के कारण ही उसका कत्ल किया है।


पुलिस ने मृतका की रिश्तेदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed