{"_id":"586b954f4f1c1ba378158f6d","slug":"murder-in-faridkot-punjab-debate-to-revenge-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहस का बदला लेने को युवकों ने खेला खूनी खेल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहस का बदला लेने को युवकों ने खेला खूनी खेल, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Tue, 03 Jan 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo Pic
तीन युवक शराब ठेके पर शराब खरीदने आए तो इस दौरान उनकी ठेका कारिंदों से बहस हो गई। बाद में बहस ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान कारिदों पर हथियारों से हमला कर दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि शराब के दाम को लेकर युवकों की बहस हुई थी।
घटना बाजाखाना थाने के गांव झखड़ वाला की है। बहस इतनी बढ़ गई कि कारिदों ने हथियार निकाल दिेए। इसी दौरान एक कारिदें ने युवक पर चाकू मार दिया। वह तब तक चाकू से वार करता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। दो अन्य युवक इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।