{"_id":"56ff78684f1c1bc462f00199","slug":"murder-girlfriend-murder-boy-suicide-crime-murder-news-abohar-murder-punjab-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबोहर में प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Sat, 02 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
अबोहर में डबल मर्डर की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर में शादीशुदा प्रमिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। अबोहर के स्थानीय गुरुकृपा रोड़ पर स्थित सराभा नगर में यह वारदात अंजाम दी गई७ शनिवार सुबह घटना का पता चलते ही एसपीडी व डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार सराभा नगर निवासी महिला नीलम रानी का पति वीरबहादुर उर्फ विक्की मलेशिया में नौकरी करता है जबकि नीलम अपने दो बेटों के साथ यहां रहती थी। नीलम के माता-पिता लखनऊ में रहते हैं। इसी दौरान किसी प्रकार से नीलम की जान-पहचान राजस्थान के गांव हिंदूमलकोट निवासी जगसीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र वीरपाल से हो गई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद बिट्टू अक्सर ही नीलम के घर आया-जाया करता था।
शुक्रवार देर रात्रि बिट्टू नीलम के घर आया और इसके बाद किसी बात को लेकर संभवत: दोनों में तकरार हुई होगी। इसके बाद बिट्टू ने नीलम का गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद शराब पीने के बाद नीलम की ही चुन्नी को पंखे में बांध कर स्वंय आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मृतका के बेटे ने कमरे का दृश्य देखकर रोते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपीडी नरेन्द्र पाल सिंह बडिंग, डीएसपी गुरभेज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा घटना की जानकारी दोनों मृतकों के परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे विक्की के पिता की मौजूदगी में उसके शव को नीचे उतरवाया गया। मृतका नीलम के माता-पिता लखनऊ से अबोहर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।