फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder for hundred yards of land, Firing in Ludhiana, one death,

पिता पर दागी जा रही थीं गोलियां, बेबस बेटियां फोन पर सुनती रहीं चीखें

Mon, 01 May 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Mon, 01 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Murder for hundred yards of land, Firing in Ludhiana, one death,
Firing - फोटो : Demo Pic
सौ गज जमीन को लेकर 15 साल से चल रहे विवाद में एक युवक ने परिवार की मदद से अपने चाचा की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात गांव कलसियां में शनिवार देर रात हुई। इस दौरान मृतक की बेटियां फोन पर उसकी चीखें सुन रही थीं। मृतक शिंगारा सिंह की बेटियों की शिकायत पर सुखदेव सिंह, हरबंस कौर, जगराज सिंह और हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कलसियां में दो भाइयों शिंगारा सिंह और सुखदेव सिंह के बीच 2001 में 100 गज जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में शिंगारा सिंह को गंभीर चोटें भी आई थीं। थाना सदर में शिंगारा सिंह के भाई सुखदेव सिंह, उसकी पत्नी हरबंस कौर और बेटे जगराज सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


15 अप्रैल को आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए ढाई साल की सजा और 32 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी। सजा मिलने के बाद गांव की पंचायत ने अदालत से उनके आत्मसमर्पण के लिए कुछ समय मांगा था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ गज जमीन के लिए हत्या

Murder for hundred yards of land, Firing in Ludhiana, one death,
फाय‌र‌िंग - फोटो : Demo Pic
शनिवार रात करीब दस बजे शिंगारा सिंह अपने खेतों से तूड़ी की भरी ट्राली लेकर घर जा रहा था तो रास्ते में आरोपी खड़े थे। शिंगारा सिंह ने अपनी बेटियों को इस बारे में सूचना देने के लिए फोन लगाया।

इस दौरान आरोपियों ने शिंगारा सिंह पर हमला बोल कर 12 बोर की राइफल से उन्हें तीन गोलियां मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फोन पर पिता की चीखें सुन कर गुरमीत और जसप्रीत कौर मौके पर पहुंची तो आरोपी गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (डी) अनिल कुमार शर्मा, डीएसपी डी बलविंदर सिंह, थाना सुधार के एसएचओ कमलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रमुख कुलदीप सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed