फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder, dowry harassment, lady murder, daughter-in-law murder, crime, sonipat, haryana

सोनीपत में दहेज हत्या, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Sun, 10 Apr 2016 12:49 PM IST
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
murder, dowry harassment, lady murder, daughter-in-law murder, crime, sonipat, haryana
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
सोनीपत जिले के वेस्ट रामनगर में दहेज़ हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को वेस्ट रामनगर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया था। मृतका की पहचान 28 वर्षीय सुनीता पत्नी सतीश के तौर पर हुई। इसी दौरान सुनीता के भाई विकास निवासी विशाल नगर ने अपने बयान दर्ज करवाये। विकास ने बताया की उसकी बहन की शादी 5 साल पहले सतीश के साथ की गयी थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया की शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बहन को दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पंचायतें भी हुई। आरोप लगाया की अब पति सतीश, ससुर कर्मबीर, सास निर्मला ने मिलकर सुनीता को मार दिया और बाद में फंदे से लटका दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जाँच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया की आरोपी पति सतीश गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपी भी काबू कर लिए जायेंगे। दूसरी और रविवार दोपहर तक सुनीता के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed