फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder case revealed after accused death in Jalandhar Of Punjab

जालंधर : 24 दिसंबर को साथी की हत्या की, एक जनवरी को हार्ट अटैक से आरोपी की मौत, अब खुला राज

Mon, 04 Jan 2021 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Murder case revealed after accused death in Jalandhar Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

डेरे का मुख्य सेवादार अपने साथी की हत्या कर कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। दस दिन बाद रविवार को कमरे का ताला तोड़ा गया तो शव बरामद हुआ। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपी मुख्य सेवादार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि हत्यारोपी विशाखा सिंह को भी एक जनवरी को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासियों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। विशाखा को शक था कि कहीं पाल चंद पाली डेरे का मुख्य सेवादार न बन जाए, इस वजह से उसने पाली की हत्या कर दी।
विज्ञापन


डेरे की प्रबंधक कमेटी के कैशियर बलविंदर कुमार निवासी गांव समराए पत्ती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव डेरा बाबा राणा भाणा जठैरे कैले समराए की प्रबंधक कमेटी का कैशियर है। करीब एक साल पहले डेरे में सेवा के लिए विशाखा राम पुत्र किशान राम निवासी गांव बीर नकोदर को मुख्य सेवादार रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर डेरे में एक अन्य सेवादार भी कार्यरत था, जिसका नाम पाल चंद उर्फ पाली था। करीब तीन महीने पहले विशाखा राम व पाल चंद पाली का आपस में झगड़ा हो गया। 24 दिसंबर 2020 की रात करीब 10-11 बजे विशाखा राम उसकी दुकान पर आया और डेरे की चाबी उसे देकर बोला कि वह अपने रिश्तेदारों के पास जा रहा है।

विशाखा राम वापस नहीं आया तो फोन करने पर उत्तर मिला कि वह अब वापस नहीं आएगा। उन्होंने इसके बारे में प्रबंधक कमेटी को बताया और नया सेवादार रख लिया। इसके बाद उन्होंने देखा कि विशाखा राम उसे जो चाबी दे गया था, उसमें उस कमरे की चाबी नहीं थी, जिसमें विशाखा राम रहता था। 

उन्होंने उसके कमरे का ताला तोड़ा तो देखा कि बिस्तर के नीचे पाल चंद पाली की लाश पड़ी थी। उन्होंने तुरंत सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने विशाखा राम पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। विशाखा राम ने सब्बल से वार कर पाल चंद की हत्या कर दी और उसके मुंह में सब्बल अंदर तक घुसा दिया। 


जांच में पुलिस को विशाखा राम का मोबाइल नंबर मिल गया है, जिसके जरिये पुलिस उसकी तलाश की तो पता चला कि वह मूलरूप से गांव बीर पिंड नकोदर का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार यूके में बसा हुआ है। एसीपी कैंट मेजर सिंह का कहना है कि हत्या करने के बाद विशाखा सिंह गांव बीर पिंड चला गया था, जहां एक जनवरी को उसको हार्ट अटैक हो गया। गांव में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed