फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder case of panchkula lady

बस में युवती से प्यार, वादे और फिर एक दिन...

Fri, 31 Jan 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
murder case of panchkula lady

सुनील नाम का युवक एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस चलाता था और इस बस का बद्दी की एक कंपनी में काम करने वाले पंचकूला व आसपास के एरिया के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के उपयोग में लाया जाता था।

विज्ञापन


एमडीसी के गांव भैंसा टिब्बा निवासी पूजा (24) भी निजी कंपनी में काम करती थी और सुनील की बस से ही कंपनी जाती थी।

इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया, जो करीब तीन साल तक चला। पूजा सुनील पर शादी का दबाव बनाने लगी, जबकि सुनील शादी नहीं करना चाहता था।

वह पूजा से छुटकारा चाहता था। इसके चलते उसने अपने साथी के साथ पूजा की हत्या करने का प्लान बनाया। 19 अक्तूबर 2011 को सुनील ने पूजा को एमडीसी में खड़ी बस में बुलाया।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे पूजा उस जगह पहुंची, जहां बस खड़ी थी। बस में सुनील व उसके साथी पहले से ही मौजूद थे। कुछ देर तक सुनील और पूजा के बीच बातचीत हुई।

इसके बाद सुनील व उसके साथी ने पूजा के दुपट्टे से ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नजदीक की एक निर्माणाधीन दुकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

सुबह करीब सात बजे एक महिला ने शव देखा और पुलिस तक जानकारी पहुंची। इसके बाद एमडीसी थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ। वारदात के दो दिन बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वारदात 19 अक्तूबर 2011 की है और यह मामला एमडीसी थाने में दर्ज हुआ था। इस वारदात में दोषी करार दिए गए युवक का दोस्त भी आरोपी था, जो पहले ही नाबालिग साबित हो चुका है।

अब दूसरे आरोपी सुनील को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी करार दिया। उसे आज सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed