फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder by knife of man in on road

अंब साहिब के बाहर पैदल जाते व्यक्ति की हत्या

Sun, 01 Jun 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 01 Jun 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
murder by knife of man in on road

गुरुद्वारा अंब साहिब के पास पैदल जा रहे व्यक्ति की कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। हमलावर मौके से भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात घायल अवस्था में एक व्यक्ति गुरुद्वारा अंब साहिब के पास पहुंचा। वहां मौजूद लोगों को उसने बताया कि उसके साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया है।
विज्ञापन


सूचना पर थाना फेज-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह आठ बजे पुलिस घायल के बयान लेने पहुंची, तो डाक्टरों ने बताया कि घायल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम हरजिंदर सिंह (31) था। वह सोहाना में किराए के मकान में रहता था। वह मूलरूप से पोंटा साहिब निवासी था।

मृतक यहां मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed