{"_id":"5790ce2d4f1c1b1a7fc4c940","slug":"murder-brother-murder-boy-murder-little-brother-murder-crime-mansa-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई ने कर दिया छोटे भाई का कत्ल, कारण मामूली सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े भाई ने कर दिया छोटे भाई का कत्ल, कारण मामूली सा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
बहन की ही कर दी हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी बात को लेकर दो भाइयों में झगड़ा इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के मानसा की है। कस्बा बोहा के गांव बरेह में वीरवार सुबह मामूली तकरार के बाद बड़े भाई ने छोटे का तेज हथियार से कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
बोहा पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव बरेह निवासी कुलदीप सिंह उर्फ काला और उसके बड़े भाई गुरप्रीत सिंह में शराब पीकर अकसर झगड़ा हो जाता था।
थाना बोहा के मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह जब कुलदीप सिंह मोटर चलाकर पशुओं को पानी पिलाने लगा तो गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मोटर उसने लगवाई वह मोटर न चलाएं। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
गुस्से में आए बड़े भाई गुरप्रीत सिंह ने वहा पर पड़े तेजधार हथियार से कुलदीप सिंह पर कई वार कर दिए। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में गुरप्रीत सिंह वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बोहा पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।