फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder, boy murder, marko head murder, reliance jio head murder, chandigarh murder, crime

रिलायंस जियो के मार्को हेड की पीट-पीट कर हत्या, दाई आंख बाहर निकली मिली

Mon, 01 Aug 2016 09:25 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, marko head murder, reliance jio head murder, chandigarh murder, crime
चंडीगड़ में रिलायंस जियो के मार्को हेड की पीट पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में रिलायंस जियो के मार्को हेड को शनिवार देर रात बाइक सवार युवकों इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम पर रात को एक सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी कि एक व्यक्ति को तीन चार युवक पीट रहे है। पुलिस जब मौके पर पहुची विनीत अपनी एसयूवी गाड़ी के गंभीर घायल हालत में पड़े थे। सिर में चोटें लगी थीं और उसकी दाईं आंख बाहर निकली हुई थी।
विज्ञापन


मनीमाजरा के फायर स्टेशन के पास शनिवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहन का तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल कर दिया। वारदात स्थल से 20 मीटर की दूरी पर ही उप्पल हाउसिंग सोसाइटी के पांच सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, मगर इसके बावजूद बदमाश पहले त्रेहन की कार में बैठे फिर उसे बाहर निकाला और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई मगर मनीमाजरा पुलिस की कार्रवाई अभी केस दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन


ड्यूटी से लौट रहे थे त्रेहन
पुलिस के अनुसार विनीत त्रेहन (38) निवासी मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स मोहाली से ड्यूटी कर लौट रहा था। रात करीब 11:40 बजे कंट्रोल रूम पर उप्पल हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड विक्की आनंद ने सूचना दी कि  एक व्यक्ति को उसकी कार के पास तीन चार युवक पीट रहे थे। काफी शोर शराबा हो रहा था। वह जब उनकी तरफ जाने लगा तो वे बाइक पर भाग गए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची विनीत एसयूवी गाड़ी के पास ही गंभीर घायल हालत में पड़े थे। पुलिस विनीत को पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने विनीत को मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की चाबी, तीन मोबाइल और पर्स ले गए
हमलावर विनीत के तीन मोबाइल, गाड़ी की चाबी और पर्स लेकर फरार हुए हैं, जबकि सोने की चेन, कड़े  व अन्य गहने उनके शरीर पर ही थे।

बात करते विनीत का मोबाइल नीचे गिरा
विनीत के मोबाइल कॉल की डिटेल चेक करने पर पता चला है कि रात को 11:24 से लेकर 11:35 बजे तक उसकी एक दोस्त से बात हो रही थी। जब दोस्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11:35 तक उनकी बात हो रही थी।अचानक विनीत ने बात करना बंद कर दिया और ऐसा लगा कि उसके हाथ से मोबाइल छूटकर गिर गया हो। उसके बाद कई बार फोन किए, लेकिन फिर फोन नहीं उठा। इसका मतलब हो सकता है कि विनीत पर 11:35 बजे ही हमला हुआ हो। 11:40 बजे कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना पहुंची थी।


 

हमले से पहले विनीत की गाड़ी में बैठे

murder, boy murder, marko head murder, reliance jio head murder, chandigarh murder, crime
crime - फोटो : demo pic
हमले से पहले विनीत की गाड़ी में बैठे
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पहले विनीत की गाड़ी आकर रुकी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर तीनों हमलावर वहां पहुंचे। तीनों उसके बाद विनीत की गाड़ी में कुछ देर अंदर बैठे। फिर बाहर निकलकर विनीत के सिर पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया। उसके बाद विनीत को अधमरा छोड़ बाइक पर सवार हो गए।

जानकार ही हो सकते हैं हमलावर
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस तरीके से तीनों हमलावर विनीत की गाड़ी में कुछ देर तक उसके साथ बैठे रहे। उस हिसाब से लगता है कि हमलावर विनीत के जानकार थे और किसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विदेश से भाई के आने पर होगा अंतिम संस्कार
रविवार को जीएमएसएच-16 में शव का पोस्टमार्टम करवाकर वहीं पर शव को रखवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का भाई मर्चेंट नेवी में काम करता है और सउदी अरब पहुंचकर वह वहां से भारत की फ्लाइट लेकर दो दिन में वापस पहुंचेगा। उसके बाद ही परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे। विनीत अपने मां,  दादी, भाई, पत्नी और नौ साल के बेटे के साथ मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स में रहता था।

ढिल्लों बैरियर की ओर से भागे कातिल
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बदमाश वारदात के बाद हाउसिंग बोर्ड चौक होते हुए ढिल्लों बैरियर की ओर से भागे थे। पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए मगर वे खराब निकले। वारदात स्थल से हासिल हुई सीसीटीवी फुटेज में भी कातिलों की तस्वीरें काफी धुंधली हैं, जिससे पहचान नहीं हो पा रही है। 

जिस तरह हमला कर मोबाइल व पर्स लेकरबदमाश फरार हुए हैं उससे लगता है कि मामला लूट का है। बाकी पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। मौकेसे 20 मीटर की दूरी पर उप्पल हाउसिंग सोसाइटी के पांच सिक्योरिटी गार्ड थे, अगर वे बीच-बचाव करते तो शायद व्यक्ति की जान बच जाती। आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन कर रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सतीश कुमार, डीएसपी, ईस्ट डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed