फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, boy friend murder, husband murder, phagwara husband murder, punjab murder, crime, punjab

एक आशिक के हाथों कराया दूसरे आशिक का कत्ल, चौंकाने वाली कहानी

Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
murder, boy friend murder, husband murder, phagwara husband murder, punjab murder, crime, punjab
हत्‍या
महिला ने अपने एक आशिक के हाथों दूसरे आशिक का कत्ल करा दिया। इसके पीछे का सच पता चला तो सब हैरान रह गए। वारदात पंजाब के फगवाड़ा में अंजाम दी गई। सदर पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 22 मई का है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के दामाद के बयान पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी जानकारी में महिला के दामाद जसबीर सिंह वासी सलेम टाबरी लुधियाना ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हरप्रीत कौर निवासी फगवाड़ा के साथ हुई थी। उसका आठ महीने का बेटा है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसका ससुर जाट है और सास बलविंदर कौर बिहार की रहने वाली है। वह दस दिन से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल में था।

पति राम सिंह से पीछा छुड़ाना चाहती थी महिला

murder, boy friend murder, husband murder, phagwara husband murder, punjab murder, crime, punjab
बहन की ही कर दी हत्या - फोटो : Getty
जसबीर सिंह ने बताया कि 4-5 दिन पहले राम सिंह वासी लुधियाना उसकी सास के साथ आया और उनके घर में ही रहने लगा। 20-21 मई का रात को पवन कुमार वासी टिब्बा लुधियाना ने तीन अज्ञात लोगों के साथ घर पर हमला बोल दिया। हमले में जसबीर, उसका ससुर अमीर सिंह, पत्नी हरप्रीत और राम सिंह घायल हो गए।

राम सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उसको जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी सास के पहले पवन कुमार के साथ संबंध थे। उसको छोड़ कर उसने राम सिंह के साथ संबंध बनाए। अब फिर उसके पवन कुमार के साथ संबंध बन गए।

वह राम सिंह से पीछा छुड़वाना चाहती थी। साजिश रचकर पवन कुमार को हमले के लिए तैयार किया। पुलिस ने पहले दर्ज कातिलाना हमले के मामले में कत्ल की धारा बढ़ोतरी करते हुए हमले की साजिशकर्ता बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed