{"_id":"60e8797f8ebc3ec76f33e385","slug":"mukul-murder-case-accused-gangster-shera-arrested-from-cyberabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुल हत्याकांड: 20 दिन तक छह राज्यों में पुलिस ने किया पीछा, साइबराबाद से दबोचा गया आरोपी गैंगस्टर शेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुकुल हत्याकांड: 20 दिन तक छह राज्यों में पुलिस ने किया पीछा, साइबराबाद से दबोचा गया आरोपी गैंगस्टर शेरा
Sat, 10 Jul 2021 02:34 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:34 AM IST
सार
पंजाब पुलिस ने 20 दिन तक छह राज्यों में 1900 किलोमीटर तक पीछा कर मुकुल हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर शेरा को धर दबोचा है। पुलिस ने उसे तेलंगाना के साइबराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बेगोवाल में 23 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में 20 दिन तक छह राज्यों में 1900 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर दलजीत सिंह शेरा निवासी करतारपुर (जालंधर) को तेलंगाना के साइबराबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि 18 जून की देर शाम आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 23 वर्षीय मुकुल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब मुकुल खेल के मैदान से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
आरोपियों को अपने गिरोह के एक सदस्य की हत्या में मुकुल की संलिप्तता का संदेह था। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने बेगोवाल थाने में दलजीत सिंह शेरा, मंगल सिंह, लवली और प्रिंस नाम के चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसएसपी ने बताया कि उसी दिन पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने होशियारपुर के टांडा इलाके से एक पादरी की पिटाई करने के बाद हवाई फायरिंग कर सफेद रंग की स्विफ्ट कार छीन ली है।
विज्ञापन
आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल स्कूटी को उसी जगह छोड़ दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था। कुछ दिन बाद आरोपी दलजीत सिंह शेरा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर कुछ अन्य लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। एसएसपी ने बताया कि हत्या के दिन से ही पुलिस टीमें आरोपी का तकनीकी रूप से पीछा कर रही थीं लेकिन शेरा लगातार हरियाणा, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे विभिन्न राज्यों में अपने ठिकाने बदल रहा था और आखिरकार तेलंगाना में उसके पहुंचने का पता लगा लिया गया।
विज्ञापन
टांडा के पादरी की लूटी गई कार को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया था, जहां आरोपी ने कुछ खराबी के कारण इसे वहीं छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि 29 जून को पुलिस की टीमें तेलंगाना में दबिश करने जा रही थीं, इसी बीच सूचना मिली कि शेरा ने कुछ लड़कियों को पिस्तौल दिखाकर और गोली मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की।
लड़कियां डर गईं और मुख्य सड़क की ओर दौड़कर 100 नंबर पर सूचना दी। जिसके बाद गाचीबोवली पुलिस पहुंची। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमों ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को पंजाब वापस लाया गया। पुलिस टीम उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जांच पूरी करने और हत्या के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रिमांड की मांग करेगी। एसएसपी ने बताया कि मुकुल की हत्या में प्रयुक्त हथियार भी तेलंगाना पुलिस ने जब्त कर लिया है।