फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother son beaten by police on a complaint

घर में घुस गए पुलिस वाले और मां बेटा दोनों को पीटने लगे, ये रही वजह

Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
mother son beaten by police on a complaint
dalit beaten
एक शिकायत आई और पुलिस वाले युवक के घर पहुंच गए, जहां उन्होंने मां और बेटे को बुरी तरह से पीटा और फिर उठाकर थाने ले गए। घटना पंजाब के बटाला की है। गांव गिल्लांवाली के रहने वाली एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी पर उसकी औैर उसके बेटे की पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को गांव गिल्लांवाली की रहने वाली महिला कुलदीप ने एसपी हेडक्वार्टर रणबीर सिंह को शिकायत दी।
विज्ञापन


एसपी हेडक्वार्टर ने मामले की जांच डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां को सौंपी है। एसएसपी कार्यालय बटाला के सामने पीड़ित महिला कुलदीप ने पत्रकारों को बताया कि 28 अगस्त को क्षेत्र की पुलिस उनके घर आई और उनसे कहने लगी कि उसके और उसके बेटे शैंटी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद पुलिस वाले उसकी और उसके बेटे की पिटाई करने लगे। इसके बाद उन्हें पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां उनकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई है। कुलदीप का कहना है कि झूठी शिकायत करने वाले और उनकी पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करके उसे इंसाफ दिया जाए। एसपी हेडक्वाटर रणबीर सिंह ने बताया र्कि शिकायत डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां को मार्क कर दी गई है। जांच में जो सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  इस मौके पर हन्नू भट्टी, दिनेश मसीह, पास्टर सुनील मसीह, इकबाल मसीह, मुखतार मसीह, लेख राज, जार्ज मसीह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed