{"_id":"0b4c9e05dc6ee6799de5a5884d8f2d2d","slug":"mother-scolded-to-son-for-school-fees-student-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल फीस जमा नहीं कराने पर मां ने डांटा तो छात्र ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल फीस जमा नहीं कराने पर मां ने डांटा तो छात्र ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी में बलियाली गांव में नौंवी के छात्र ने घर में पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
विज्ञापन
मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बलियाली का है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्र मनीष(14) ने घर के एक कमरे में पंखे से रस्सी बांध फंदा लगा दिया। उसकी माता शकुंतला देवी जब खेत से आई तो मनीष फंदे से लटक रहा था। उसे नीचे उतार गया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र की माता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह मायके बलियाली में ही मकान बनाकर बेटे के साथ रह रही है। उसने बेटे को दो-तीन दिन पहले स्कूल फीस दी थी। स्कूल में जब पता किया तो उसने फीस जमा नहीं कराई।
विज्ञापन
इस बारे में मंगलवार को उससे पूछा था। बुधवार सुबह वह स्कूल गया। वह खेत में पशुचारा लेने चली गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे आई तो मनीष फंदे पर लटका हुआ था।
एसएचओ बवानीखेड़ा देशराज दहिया ने बताया कि छात्र मनीष ने फंदा लगाया है। उसकी मां ने उसे फीस जमा कराने के लिए दी थी। उसने वह जमा नहीं कराई। इसी कारण तनाव के चलते उसने फांसी लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।