फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother of 3 child commit suicide along with lover

3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग उठाया खौफनाक कदम

Sun, 06 Sep 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 06 Sep 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
mother of 3 child commit suicide along with lover

तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इतना खौफनाक कदम उठाया कि जानकर रूह कांप जाएगी। दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मामला हरियाणा के भिवानी का है।

विज्ञापन


भिवानी-बवानीखेड़ा रेलवे ट्रैक पर खरकड़ी गांव के समीप उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। 35 वर्षीय प्रेमिका तीन बच्चों की मां थी, जबकि हमउम्र प्रेमी अविवाहित था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


नांगल चौधरी के समीप अलीपुर गांव की सुनीता (बदला हुआ नाम) की शादी करीब 20 वर्ष पहले भिवानी से सटे एक गांव में हुई थी। पति ऑटो चालक है। शादी के बाद उसे तीन बच्चे भी हुए। सुनीता के माता-पिता खरकड़ी गांव में जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं। यहीं पड़ोस में उसकी बहन ने भी खेत को बटाई पर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालू गांव निवासी संतोष (बदला हुआ नाम) भी बिरजू के साथ ही काम करता था। संतोष और सुनीता में यहीं मेल-जोल बढ़ा, जो गहरे प्रेम तक पहुंच गया। परिजनों ने उन पर रोक लगाने की कोशिश की तो दोनों कुछ माह पहले घर से फरार हो गए। जैसे-तैसे वापस आए तो फिर परिजनों ने आपत्ति उठानी शुरू कर दी।

करीब 15 दिन पहले ही सुनीता ससुराल से अपनी मां के पास खरकड़ी आई। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम सुनीता का पति भी वहां पहुंचा, जहां संतोष से उसका विवाद भी हुआ। इसके बाद रात करीब नौ बजे परिजनों को चकमा देकर सुनीता और संतोष घर से फरार हो गए।

रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

mother of 3 child commit suicide along with lover

सुबह हुई तो गांव से थोड़ी दूर रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पास से बरामद हुए मोबाइल फोन के सिम के जरिए जीआरपी ने मृतकों की पहचान कर सूचना परिजनों को दी।

सुनीता की बहन भी खरकड़ी गांव में ही खेती करती है। उसके मुताबिक शुक्रवार की रात वह सुनीता के साथ ही थी। रात करीब नौ बजे सुनीता उससे यह कहकर घर से बाहर आई कि वह नहाने जा रही है। इसके बाद मां के पास जाएगी। कमरे से निकलते ही सुनीता ने बाहर से कुंडी लगाकर बहन को बंद कर दिया। फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। रात में उन्होंने ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।
 
प्रेम में भूले लोक-लाज, तोड़े रिश्ते-नाते
सुनीता और संतोष एक-दूसरे के लिए इस कदर आतुर थे कि उन्हें लोक लाज की भी परवाह नहीं थी। सारे रिश्ते-नाते भी गौण होने लगे थे। यही कारण था कि विरोध हुआ तो वह घर छोड़ने से भी नहीं चूके। प्रेम पर बंदिशें देख दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया।
 
ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज जीआरपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। दोनों पहले भी फरार हो चुके थे। पूछताछ में परिजनों ने भी इसे स्वीकार किया है। दोनों किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed