{"_id":"5d85a4878ebc3e93c12603ad","slug":"mother-murdered-by-son-at-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगाः 27 साल के बेटे ने किया मां कत्ल, कुछ समय पहले ही स्पेन से डिपोट हुआ था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगाः 27 साल के बेटे ने किया मां कत्ल, कुछ समय पहले ही स्पेन से डिपोट हुआ था आरोपी
Sat, 21 Sep 2019 09:50 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
बेटे ने की मां की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा में थाना निहालसिंह वाला के अधीन पड़ते गांव हिम्मतपुरा में एक बेटे ने अपनी मां को तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से नशा करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नही कर रही है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सतविंदर सिंह (27) वासी हिम्मतपुरा नशे करने का आदी था। करीब दो साल पहले उसके परिवार ने जमीन जायदाद बेचकर उसे स्पेन भेज दिया था।
स्पेन में भी नशे के कारोबार से संबंधित होने के चलते सतविंदर सिंह को जेल की हवा खानी पड़ी और बाद में उसे स्पेन से डिपोट कर दिया गया। 22 अगस्त को ही सतविंदर सिंह भारत लौटा था। पिछले कई दिन से सतविंदर के व्यवहार में काफी तबदीली थी, परिवार को लगता था कि शायद नशे के कारण वह ऐसा सलूक कर रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सतविंदर सिंह का बड़ा भाई दविंदर सिंह (30) गांव में बने हेल्थ क्लब में गया था।
मां घर के आंगन में काम कर रही थी, इसी बीच छत पर खड़े सतविंदर सिंह के मन ने न जाने क्या आया, वह नीचे उतरा और लकड़ी के घोटने से मां के सिर पर वार कर दिया। जैसे ही उसकी मां जमीन पर गिरी तो उसने पास में पड़ी कस्सी उठाकर अपनी मां के गले पर कई प्रहार किए, जिसके चलते कर्मजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
डीएसपी निहालसिंह वाला मंजीत सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह के बयान पर आरोपी सतविंदर सिंह के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। डीएसपी के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि सतविंदर सिंह के पिता भोला सिंह की दस साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी।