{"_id":"5f69ef818ebc3e0def4dda63","slug":"mother-murdered-a-seven-year-old-girl-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने सात साल की बेटी को जगाया फिर गला रेत दिया, शव को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां ने सात साल की बेटी को जगाया फिर गला रेत दिया, शव को लगाई आग
Tue, 22 Sep 2020 06:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:11 PM IST
सार
- घर के आंगन में की लाश जलाने की कोशिश, नाकाम होने पर अधजला शव तालाब में फेंका
- पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, आरोपी मां को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली खबर है। यहां के ऐतिहासिक कस्बा श्री राम तीर्थ में एक ग्रंथी सिंह की पत्नी ने अपनी ही सात साल की बच्ची अर्शदीप की दातर से गर्दन पर हमलाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने शव को घर में जलाने की कोशिश की। इसके बाद आधी रात को अधजली लाश को बोरी में डालकर गांव के नजदीक छप्पड़ (तालाब) में फेंक दिया। पुलिस ने महिला हरप्रीत कौर (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी राम तीर्थ ने हरप्रीत के पति ग्रंथी सिंह गुरप्रीत की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर ने बताया कि हरप्रीत कौर के पति ने मंगलवार सुबह बताया कि उसकी पत्नी ने सबसे छोटी बेटी की दातर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर में जलाकर सुबूत मिटाने की कोशिश की। जब लाश पूरी तरह नहीं जली तो अधजली लाश को बोरी में डालकर छप्पड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पुलिस ने छप्पड़ से लाश बरामद कर हरप्रीत कौर को घर से गिरफ्तार कर लिया। हरप्रीत के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा। अर्शदीप सबसे छोटी थी। जिस समय हरप्रीत ने वारदात को अंजाम दिया उस समय उसका पति गुरप्रीत सिंह गुरुद्वारा बाबा जागो शहीद में रात की सेवा के लिए गए थे।
विज्ञापन
बच्ची की हत्या के बाद सदमे में भाई-बहन
अर्शदीप अपनी बहनों और भाई के साथ सो रही थी। हरप्रीत ने उसे उठाया और बाहर बरामदे में ले गई। अर्शदीप अभी नींद में ही थी तभी मां ने उसकी गर्दन पर दातर मार उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस का कहना है कि गर्दन पर हुए तेज हमले के कारण खून के छींटे दीवार पर भी पड़ गए थे। छोटी बहन की हत्या के बाद बाकी बच्चे सहमे हुए हैं।
मायके वाले कर रहे मानसिक संतुलन ठीक न होने का दावा
चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर के अनुसार हरप्रीत कौर के मायके के सदस्य उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस तफ्तीश में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। उसने बेटी की हत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।