फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother Daughter Shot Dead in Jalandhar

Jalandhar: घर के बाहर बैठी मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास, अमेरिका में रह रहे दामाद पर आरोप

Tue, 17 Oct 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के शरीर को आग लगाकर जला दिया।

विज्ञापन
Mother Daughter Shot Dead in Jalandhar
मां-बेटी की हत्या। - फोटो : demo pic

विस्तार

जालंधर देहात के थाना पतारा के गांव भुजवल के पास अमर नगर में अपने घर के बाहर बैठी मां-बेटी की दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने तड़के पांच बजे घर से उठाया
विज्ञापन


मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के शरीर को आग लगाकर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हमला अमेरिका में रहने वाले उनके दामाद ने करवाया है और इस संबंध में पतारा थाने की पुलिस को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण मंगलवार सुबह हमलावर ने उनके घर पर हमला कर दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिसमें कुछ संदिग्धों को पकड़ा है उसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed