{"_id":"636e4e64e4dc6a6bca7baf67","slug":"mother-and-son-swallowed-poison-at-gidderbaha-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: रेलवे स्टेशन पर मां-बेटे ने जहर निगला, अस्पताल में दोनों की मौत, इस वजह से दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: रेलवे स्टेशन पर मां-बेटे ने जहर निगला, अस्पताल में दोनों की मौत, इस वजह से दी जान
Fri, 11 Nov 2022 07:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गिददड़बाहा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिददड़बाहा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:04 PM IST
सार
यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेलवे पुलिस के सहयोग से दोनों को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मां और बेटे ने निगला जहर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन पर मां और बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, 50 साल की महिला अपने गले की बीमारी से परेशान थी। महिला ने अपने अविवाहित बेटे के साथ गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन पर जहर निगलकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के एएसआई सुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिला बठिंडा के ग्राम रायके कलां निवासी नंद सिंह की पत्नी मनजीत कौर (50) को गले की गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी के कारण उसे रोटी खाने में दिक्कत होती थी। इस कारण मनजीत कौर व उसका अविवाहित बड़ा बेटा दिलबाग सिंह भी परेशान रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मां-बेटा दोनों गांव रायके कलां से गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर- 2 पर यात्री बेंच पर बैठकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मौके पर यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी जिस पर रेलवे पुलिस के सहयोग से उन्हें सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। उधर, इस खौफनाक कदम के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है।
विज्ञापन